संताली राइटर्स का 29वां सम्मेलन 22 व 23 को

Published at :20 Oct 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
संताली राइटर्स का 29वां सम्मेलन 22 व 23 को

घाटशिला : आॅल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन का 29वां राष्ट्रीय सम्मेलन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में 22 व 23 अक्तूबर को होगा. सम्मेलन का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, विकास मुखर्जी, जदूमनी बेसरा व गंगाधर हांसदा के अलावा लगभग एक हजार लेखक व कवि शिरकत करेंगे. आयोजन […]

विज्ञापन

घाटशिला : आॅल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन का 29वां राष्ट्रीय सम्मेलन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में 22 व 23 अक्तूबर को होगा. सम्मेलन का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, विकास मुखर्जी, जदूमनी बेसरा व गंगाधर हांसदा के अलावा लगभग एक हजार लेखक व कवि शिरकत करेंगे. आयोजन समिति के महासचिव रवींद्र नाथ मुर्मू ने बिष्टुपुर निर्मल गेस्ट हाउस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की पूर्वी सिंहभूम शाखा द्वारा संताली लेखकों का राष्ट्रीय सम्मेलन भाषा-साहित्य को समृद्ध व विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

संताली को वर्ष 2003 में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया गया है. इसे राज्य में द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा मिला है. बावजूद इसके प्राथमिक शिक्षा संताली भाषा में शुरू नहीं हो सकी है. संताली भाषा अकादमी का गठन नहीं हो सका है. संवाददाता सम्मेलन में सूर्यसिंह बेसरा, मंगल माझी, मानसिंह माझी, जोबा मुर्मू, निशोन, कुशल हांसदा, लुसी टुडू, डोमन टुडू व अन्य मौजूद थे.

सिदगोड़ा टाउन हॉल में होगा कार्यक्रम, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन
स्पेशल अवार्ड से नवाजे जायेंगे
माझी रामदास टुडू अवार्ड : जयराम टुडू
साधु रामचंद मुर्मू अवार्ड : गोविंद चंद्र
पंडित रघुनाथ मुर्मू अवार्ड : बाबूलाल टुडू
बाबूलाल मुर्मू आदिवासी अवार्ड:मानसिंह
आरआर किस्कू रापाज अवार्ड:जोबा मुर्मू
बेस्ट जर्नल सम्मान : मोहन चंद्र बास्के
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता होंगे सम्मानित
रविलाल टुडू, साहित्य अकादमी पुरस्कार : 2015
ताला टुडू, अनुवाद पुरस्कार : 2015
कुहू दुलाड़ हांसदा, बाल साहित्य पुरस्कार : 2015
परिमल हांसदा, युवा पुरस्कार : 2016
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola