एक्सपायर पोषाहार वितरण का विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

पोषाहार के पैकेट में 12 अगस्त 16 अंतिम तिथि अंकित हैं पोषाहार का पैकेट काला हो गया है, बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि डीसी से करेंगे शिकायत डुमरिया : डुमरिया के बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए सेविकाओं को एक्सपाइरी डेट वाले पोषाहार का वितरण किया गया. […]
विज्ञापन
पोषाहार के पैकेट में 12 अगस्त 16 अंतिम तिथि अंकित हैं
पोषाहार का पैकेट काला हो गया है, बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि डीसी से करेंगे शिकायत
डुमरिया : डुमरिया के बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए सेविकाओं को एक्सपाइरी डेट वाले पोषाहार का वितरण किया गया. सेविकाओं ने इसकी शिकायत बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बसंत मदिना से की. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र जाकर पोषाहार का पैकेट देखा. उन्होंने बताया कि पैकेट में अंतिम तिथि 12-08-2016 अंकित है. पोषाहार का पैकेट काला हो गया है. उन्होंने सेविकाओं को बच्चों के बीच इसका वितरण करने से मना किया. उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगे. मौके पर भाजयुमो के सुशील बारिक, सुनील साव आदि उपस्थित थे. इस संबंध में सीडीपीओ नीतू कुमारी ने कहा कि जैसा पोषाहार आपूर्ति हो रहा है, वहीं सेविकाओं को दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




