विधायक आवास का किया घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पोटका. बीआरपी-सीआरपी व पारा शिक्षक ने की समस्या समाधान की मांग विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर शिक्षक पोटका : बीआरपी-सीआरपी व पारा शिक्षक महासंघ पोटका की ओर से रविवार को विधायक आवास का घेराव किया गया. इस दौरान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन विधायक मेनका सरदार को सौंपते हुए […]
विज्ञापन
पोटका. बीआरपी-सीआरपी व पारा शिक्षक ने की समस्या समाधान की मांग
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर शिक्षक
पोटका : बीआरपी-सीआरपी व पारा शिक्षक महासंघ पोटका की ओर से रविवार को विधायक आवास का घेराव किया गया. इस दौरान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन विधायक मेनका सरदार को सौंपते हुए समाधान की मांग की गयी. ज्ञापन को विधायक श्रीमती सरदार ने सरकार तक पहुंचाने की बात कही. मालूम हो कि बीआरपी/सीआरपी पारा शिक्षक संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से
अनिश्चितकालिन हड़ताल पर है. जिसके तहत रविवार को प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार विधायक आवास का घेराव किया गया. बीआरपी/सीआरपी के चार सूत्री मांग में दूसरे राज्य की भांति झारखंड में कार्यरत बीआरपी/सीआरपी को वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधा देने, 38वीं कार्यकारिणी के निर्देशानुसार राज्य में कार्यरत बीआरपी/सीआरपी को सीआरसीसी के स्वीकृत पद पर समायोजन करने, इपीएफ कटौती का लाभ प्रदान करने तथा प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण देने की मांग शामिल है.
वहीं पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों में पारा शिक्षकों का समायोजन करने, बकाया चार माह का मानदेय देने की बात उठायी. इस दौरान बीआरपी/सीआरपी संघ के प्रदेश सचिव संजय कुमार, सीआरपी अध्यक्ष मुकुंद सिंह मुंडा, पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुमीत कुमार तिवारी, जिला संयोजक कमलेश राय, जिला सलाहकार बिरसा हेंब्रोम, जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्र गोप, मृत्युंजल गोप, महेंद्र पाल, बबलू महतो, दिलीप महतो, दशरथ मंडल, लक्ष्मीमनी महतो, शिवनाथ महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




