कासमार में भूमि विवाद में एक को जख्मी किया

डुमरिया : डुमरिया थाना क्षेत्र के कासमार गांव निवासी पिंटू महंती नामक व्यक्ति को गांव के रूपा महंती ने डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया. घटना 21-22 मई की रात दामडीह बाजार के पास हुई. रूपा महंती ने घायल पिंटू महंती की मां बासंती महंती के साथ भी मारपीट की. घटना का कारण भूमि […]
डुमरिया : डुमरिया थाना क्षेत्र के कासमार गांव निवासी पिंटू महंती नामक व्यक्ति को गांव के रूपा महंती ने डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया. घटना 21-22 मई की रात दामडीह बाजार के पास हुई.
रूपा महंती ने घायल पिंटू महंती की मां बासंती महंती के साथ भी मारपीट की. घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. बुधवार को पिंटू महंती को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं. खबरों के मुताबिक पिंटू महंती जमशेदपुर से काम कर घर लौटते वक्त दामडीह बाजार के पास रूपा महंती ने उस पर डंडे से कई वार किये. इससे वह जख्मी हो गया. उसकी मां जब वहां पहुंची तो रूपा ने उसके साथ भी मारपीट की. इस संबंध में थाना में शिकायत की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










