किसान सभा काउंसिलिंग की बैठक हुई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के जीरापाड़ा गांव में जिला किसान काउंसिलिंग के अध्यक्ष सुधीर नायक की अध्यक्षता में दो अगस्त को ब्लॉक किसान सभा काउंसिलिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें श्री नायक ने कहा कि किसान सभा जमाबंदी के नाम पर किसानों की जमीन छीनने, सीएनटी, एसपीटी कानून में सुधार कर सिद्धो-कान्हु, […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के जीरापाड़ा गांव में जिला किसान काउंसिलिंग के अध्यक्ष सुधीर नायक की अध्यक्षता में दो अगस्त को ब्लॉक किसान सभा काउंसिलिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें श्री नायक ने कहा कि किसान सभा जमाबंदी के नाम पर किसानों की जमीन छीनने, सीएनटी, एसपीटी कानून में सुधार कर सिद्धो-कान्हु, बिरसा मुंडा के शहादत का अपमान किया जा रहा है.
सरकार ने भीषण सुखाड़ में भी किसानों को राहत देने के बजाये किसानों से ऋण वसूलने का काम कर रही है. ऋण वसूली शिविर के खिलाफ आगामी 19 अगस्त को धालभूमगढ़ वन विश्रामागार में किसानों की बैठक कर रणनीति बनायी जायेगी. उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य किसान काउंसिलिंग के महासचिव सुरजीत सिन्हा उपस्थित होंगे. उनके साथ स्वपन महतो, कान्हाई मुंडा, सुकरा मुंडा, तपन विशाल, चित्तरंजन महतो, रवींद्र नाथ आदि उपस्थित होंगे.
बैठक में जिला किसान सभा के उपाध्यक्ष उत्पल विश्वास, सह सचिव विद्या सागर मांडी, दुर्गा माझी, बामा पातर, जीतेन नायक, दुर्गा माहली, सोमाय मांडी, हरेन मुर्मू, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव पानमुनी किस्कू आदि
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




