आठ से अधूरा है 50 लाख का छात्रावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

मेसो के तहत वर्ष 2008-09 में 50 लाख की लागत से स्वीकृत था 50 बेड का आदिवासी बालक छात्रावास घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के तारामणी स्मारक उच्च विद्यालय में 50 लाख की लागत से स्वीकृत 50 बेड का आदिवासी बालक छात्रावास आठ साल से अधूरा है. इससे दूर-दराज के गरीब छात्रावास का लाभ पाने से […]
विज्ञापन
मेसो के तहत वर्ष 2008-09 में 50 लाख की लागत से स्वीकृत था 50 बेड का आदिवासी बालक छात्रावास
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के तारामणी स्मारक उच्च विद्यालय में 50 लाख की लागत से स्वीकृत 50 बेड का आदिवासी बालक छात्रावास आठ साल से अधूरा है. इससे दूर-दराज के गरीब छात्रावास का लाभ पाने से वंचित हैं. छात्रावास का निर्माण पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2008-09 में मेसो के तहत छात्रावास निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी. कार्य विभागीय तौर पर हो रहा था. भवन तो बना लिया गया,
लेकिन शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्य अधूरे छोड़ दिये गये हैं. नतीजतन आलीशान भवन बेकार पड़ा है. इसका उपयोग नहीं हो रहा है. सोमवार को हुई विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में यह मामला छाया रहा. बैठक में उपस्थित जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि इस मामले से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




