प्रभार के चक्कर में 3 दिन से महुलिया उप डाकघर बंद

Published at :05 May 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभार के चक्कर में 3 दिन से महुलिया उप डाकघर बंद

गालूडीह : पोस्ट मास्टर एसएस पाल के घायल होने से गालूडीह के महुलिया उप डाकघर सोमवार से बंद है. विभाग ने डाक घर चलाने के लिए किसी को प्रभार नहीं दिया है. इस कारण तीन दिनों से पोस्ट ऑफिस में ताला लटका है. इस डाक घर के अधीन छह शाखा डाकघर सुकलाड़ा, बैंकों, हेंदलजुड़ी, चोडि़ंदा, […]

विज्ञापन

गालूडीह : पोस्ट मास्टर एसएस पाल के घायल होने से गालूडीह के महुलिया उप डाकघर सोमवार से बंद है. विभाग ने डाक घर चलाने के लिए किसी को प्रभार नहीं दिया है. इस कारण तीन दिनों से पोस्ट ऑफिस में ताला लटका है. इस डाक घर के अधीन छह शाखा डाकघर सुकलाड़ा, बैंकों, हेंदलजुड़ी, चोडि़ंदा, केशरपुर और बड़ाकुर्शी का काम काज भी प्रभावित है. यहां के कर्मी हर रोज डाक लेकर आ रहे हैं, परंतु डाक बाहर नहीं जा रहा है.

चिट्ठी बांटना बंद है. रजिस्टरी भी नहीं हो रही है. लोग पोस्ट ऑफिस आकर लौट जा रहा है. कर्मियों ने बताया कि एसबी, एफडी, बैंकिंग सेवा, चिट्ठी बंटना बंद हैं. बुधवार को पूर्व उप मुखिया सुभाष अग्रवाल, भाकपा नेता खुदीराम महतो, शाखा डाक घर के कर्मी दीपक महतो, मोतिलाल प्रमाणिक, प्राण गोविंद महतो, दुर्गा, कमल महतो, उत्तम महतो, राजीव मंडल, मोहन राम आदि ने विरोध जताया और कहा कि डाक घर बंद रहने से डाक सेवा प्रभावित हो रही है. इसकी शिकायत मुख्य डाक घर जमशेदपुर से की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola