200 करोड़ का प्रोजेक्ट है पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

Published at :21 Apr 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
200 करोड़ का प्रोजेक्ट है पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

गालूडीह/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के श्वासपुर में करीब 100 एकड़ भूमि पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर 200 करोड़ की लागत से बनेगा. रांची के रूद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य करा रही है. ठेका कंपनी के संवेदक बलराम साहू ने बताया कि करीब पांच-छह माह से काम शुरू किया गया है. शुरुआती दौर में 100 एकड़ जमीन की […]

विज्ञापन

गालूडीह/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के श्वासपुर में करीब 100 एकड़ भूमि पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर 200 करोड़ की लागत से बनेगा. रांची के रूद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य करा रही है. ठेका कंपनी के संवेदक बलराम साहू ने बताया कि करीब पांच-छह माह से काम शुरू किया गया है.

शुरुआती दौर में 100 एकड़ जमीन की घेराबंदी की जा रही है. करीब तीन से चार किमी चहारदीवारी निर्माण किया जा रहा है. करीब सात फीट ऊंची और ऊपर कंटिले तार से घेराबंदी का काम लगभग पूरा हो गया है. इसके बाद कंस्ट्रक्शन का काम होगा. कई भवन, आवास, कार्यालय आदि कंस्ट्रक्शन बनेंगे. आज की नक्सली घटना के बाद ठेका कंपनी और यहां कार्यरत करीब अस्सी मजदूरों में दहशत है. आस पास के गांवों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. श्वासपुर गांव से बिल्कुल सटा है पुलिस ट्रेनिंग सेंटर. सड़क के किनारे से चहारदीवारी दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola