जादूगोड़ा.सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए हुई मापी

युवकों को मिलेगा रोजगार : सीअो जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बड़ापहाड़–गोपालपुर में पुलिस ट्रेनिंग और सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए चयनित स्थल की मापी बुधवार को हुई. मापी को लेकर घाटशिला के अंचलाधिकारी सत्वीर रजक, सीआरपीएफ के डिप्युटी कमांडेंट जगन्नाथ मंडल एवं जयराम प्रसाद, डॉ मनीष कुमार समेत सीआरपीएफ के जवान, अमीन व […]
युवकों को मिलेगा रोजगार : सीअो
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बड़ापहाड़–गोपालपुर में पुलिस ट्रेनिंग और सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के लिए चयनित स्थल की मापी बुधवार को हुई. मापी को लेकर घाटशिला के अंचलाधिकारी सत्वीर रजक, सीआरपीएफ के डिप्युटी कमांडेंट जगन्नाथ मंडल एवं जयराम प्रसाद, डॉ मनीष कुमार समेत सीआरपीएफ के जवान, अमीन व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
इस मौके पर अंचलाधिकारी सत्वीर रजक ने बताया कि इस सेंटर के लिए स्थल का चयन पूर्व में ही कर लिया गया था. बुधवार को स्थल की मापी करायी गयी है. उन्होंने कहा कि यहां पुलिस ट्रेनिंग और सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे,
जो पलायन रोकने में काफी हद तक सहायक साबित होंगे. इसके अलावा जल्द ही राखा कॉपर माइंस खुलने वाला है. इससे आने वाले 3-4 वर्षों में इस क्षेत्र का काफी विकास होगा. मापी के दौरान सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के चयनित स्थल से अवैध रूप से मट्टी की कटाई कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर चालकों को पकड़कर फटकार लगाया गया. बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




