अब सिर्फ बिजली का है इंतजार

Published at :03 Mar 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
अब सिर्फ बिजली का है इंतजार

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के कूपन नदी किनारे बसे मिश्रीकांटा गांव में इन दिनों गेंहू, सरसों आदि की फसल लहलहा रही है. कूपन नदी पर बना चेकडैम किसानों के लिए वरदान बना है. किसान डीजल पंप से फसल की सिंचाई कर रहे हैं. दो साल पूर्व तक यहां के किसान सिंचाई के […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के कूपन नदी किनारे बसे मिश्रीकांटा गांव में इन दिनों गेंहू, सरसों आदि की फसल लहलहा रही है. कूपन नदी पर बना चेकडैम किसानों के लिए वरदान बना है. किसान डीजल पंप से फसल की सिंचाई कर रहे हैं. दो साल पूर्व तक यहां के किसान सिंचाई के अभाव में खेती नहीं कर पाते थे. गांव के किसान दांदु राम मांजी, माझी हेंब्रम, नवीन चंद्र मांडी, छाकु मांडी ने बताया कि निजी खर्च से डीजल पंप चला कर गेंहू, सरसो की खेती की है वर्ष 2014 में चेकडैम का निर्माण किया गया था. नदी के पानी को डीजल पंप के सहारे खेतों तक लाकर फसल की सिंचाई कर रहे हैं.

किसानों ने कहा कि पंप चला कर फसल की सिंचाई करने में खर्च ज्यादा पड़ रहा है. अगर उन्हें विद्युत संयोजन मिले तो यहां खेती की काफी संभावनएं हैं. इस चेकडैम उन्हें काफी फायदा हो रहा है. पिछले दो साल पूर्व सिंचाई के अभाव में वे खेती नहीं करते थे. तत्कालीन विधायक विद्युत वरण महतो के प्रयास से ठेंगाडीह के पास कूपन नदी पर चेकडैम का निर्माण किया गया. उक्त चेकडैम किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola