केशरपुर में बंगाल के सब्जी लदे वाहन को रोका

Published at :15 Nov 2013 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
केशरपुर में बंगाल के सब्जी लदे वाहन को रोका

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर चौक के पास गुरुवार को बंगाल के एक सब्जी लदे वाहन को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रोक दिया. वाहन को घंटों बंधक बनाये रखा. बाद में दोराबा झारखंड सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. आज केशरपुर में साप्ताहिक हाट […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर चौक के पास गुरुवार को बंगाल के एक सब्जी लदे वाहन को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रोक दिया. वाहन को घंटों बंधक बनाये रखा. बाद में दोराबा झारखंड सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

आज केशरपुर में साप्ताहिक हाट है, जहां बंगाल के लोग सब्जी बेचने आते हैं. इसका भी ग्रामीणों ने विरोध किया. जानकारी हो कि बांदवान से एक पीकप वेन में लौकी, मूली, गोभी समेत कई तरह की सब्जियां लाद कर झारखंड सीमा पार कर वाहन जैसे ही केशरपुर पहुंचा.

यहां के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वाहन को रोक लिया. बंगाल का सब्जी वाहन झारखंड के बाजारों में सब्जी आपूर्ति करने के लिए ले जाया जा रहा था. बाघुड़िया पंसस सुनाराम सोरेन, हुडिंग सोरेन, वार्ड मेंबर कृष्णा महतो, जितेन सिंह आदि अनेक ग्रामीण विरोध जताते हुए बंगाल के वाहन को बंधक बनाये रखा.

बाद में दोबारा नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ा गया. ग्रामीणों ने कहा कि बंगाल के कुचिया में बैरियर लगा कर वहां की पुलिस आलू जब्त कर ले रही है. बाघुड़िया पंचायत के किसान साइकिल से आलू बीज ला रहे है उससे भी नहीं छोड़ा जा रहा है. फिर हम लोग बंगाल की सब्जी यहां क्यों बिकने देंगे. बंगाल सरकार द्वारा आलू पर रोक से झारखंड के सीमावर्ती गांवों के किसान नाराज हैं. किसानों का कहना अभी आलू की खेती का मौसम है. बीज भी नहीं मिलेगा, तो हम कैसे खेती करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola