विधायक ने सुनी बांधडीह की महिलाओं की समस्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बांधडीह की महिलाओं ने विधायक लक्ष्मण टुडू को रविवार को दौरे के क्रम में पेयजल की समस्या की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं से कहा कि चापानल मरम्मत कराने की जहां तक बात है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पाइप के लिए टेंडर कराया है. एक सप्ताह के […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बांधडीह की महिलाओं ने विधायक लक्ष्मण टुडू को रविवार को दौरे के क्रम में पेयजल की समस्या की जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं से कहा कि चापानल मरम्मत कराने की जहां तक बात है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पाइप के लिए टेंडर कराया है.
एक सप्ताह के अंदर चापानलों के पाइप बदले जायेंगे. महिलाओं ने उनसे कुआं निर्माण कराने की मांग की. अप्रैल माह से विधायक मद मिल जायेगा तो कुआं की खुदाई करायी जायेगी.
महिला मंडल ने की शिकायत
विधायक से हीरागंज की लक्ष्मी नारायण महिला मंडल की सदस्यों ने शिकायत की कि वर्ष 2012 में ग्रामीण बैंक से पावर ट्रीलर मिला था. बैंक से मिला पावर ट्रीलर पुराना है. उसके कागजात भी नहीं हैं. बैंक द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये जमा करने की नोटिस दी गयी है. विधायक ने कहा कि इस मामले को वे देखेंगे. क्या करना होगा. वे करेंगे. इस मौके पर मोची राम मन्ना, शैलेन मन्ना, रोहित मन्ना, फूलमनी भुइयां, शंकर सिंह, स्नेहलता गोराई, देवी प्रसाद मुखर्जी, किशोरी मोहन महतो, पोल्टू सरदार, संजय तिवारी, राजेश बसंल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




