गालूडीह शिविर में ही रहेगा कार्यालय

Published at :08 Aug 2013 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह शिविर में ही रहेगा कार्यालय

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में वर्षो से संचालित लघु वितरण प्रमंडल संख्या–चार और दाया नहर प्रमंडल संख्या–एक का कार्यालय हेंसल और राजनगर स्थानांतरित कर दिया गया था. दोनों कार्यालय को एक जुलाई को ही स्थानांतरण करने का सरकारी आदेश दिया गया था, परंतु दोबारा 27 जुलाई को कार्यालयों के स्थानांतरण के आदेश […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में वर्षो से संचालित लघु वितरण प्रमंडल संख्याचार और दाया नहर प्रमंडल संख्याएक का कार्यालय हेंसल और राजनगर स्थानांतरित कर दिया गया था.

दोनों कार्यालय को एक जुलाई को ही स्थानांतरण करने का सरकारी आदेश दिया गया था, परंतु दोबारा 27 जुलाई को कार्यालयों के स्थानांतरण के आदेश को निरस्त करते हुए जो जहां कार्यालय था, वहीं रखने का आदेश निर्गत कर दिया गया. इसकी पुष्टि परियोजना पदाधिकारी ने की है.

इतना ही नहीं, लिंक नगर मुसाबनी और स्ट्रेक्टर डिवीजनदो के स्थानांतरण के आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है. इन दोनों कार्यालय का स्थनांतरण चालियामा और हेंसल हुआ है. इससे परियोजना कर्मी परेशान थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola