चालू होगी राखा ताम्र खदान

Published at :24 Jul 2013 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
चालू होगी राखा ताम्र खदान

मुसाबनी : बंद पड़े राखा ताम्र खदान को फिर से चालू करने के लिए आइआरएल तथा पोलैंड की खनन कंपनी कोपेक्स ने संयुक्त रूप से ग्लोबल टेंडर लिया है. मंगलवार को कोपेक्स कंपनी के विशेषज्ञों के दल ने आइआरएल के अधिकारियों के साथ राखा खदान का दौरा किया. कोपेक्स और आइआरएल ने राखा खदान को […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बंद पड़े राखा ताम्र खदान को फिर से चालू करने के लिए आइआरएल तथा पोलैंड की खनन कंपनी कोपेक्स ने संयुक्त रूप से ग्लोबल टेंडर लिया है. मंगलवार को कोपेक्स कंपनी के विशेषज्ञों के दल ने आइआरएल के अधिकारियों के साथ राखा खदान का दौरा किया.

कोपेक्स और आइआरएल ने राखा खदान को फिर से उत्पादन लायक बनाने का ग्लोबल टेंडर लगभग 250 करोड़ रुपये में लिया है. मंगलवार का दौरा इसी संदर्भ में हुआ. दौरे के बाद पौलेंड के विशेषज्ञों की टीम ने आइआरएल के जीएम (परिचालन) विनय कुमार, जीएम (माइंस) मलय दरीपा, वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के साथ बैठक कर राखा खदान के संबंध में विचारविमर्श किया.

जानकारी के मुताबिक पौलेंड की खनन कंपनी कोपेक्स के तीन खनन विशेषज्ञ राखा खदान के दौरे पर आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola