पुलिस-पहाड़ी चीता के बीच मुठभेड़

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस-पहाड़ी चीता के बीच मुठभेड़

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के बेहरीनबासा पंचायत के एक गांव गोयकाफोंगा में पुलिस व पहाड़ी चीता संगठन के लोगों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना रविवार की रात की है. पहाड़ी चीता संगठन के सदस्यों के गांव के ही एक व्यक्ति के घर में शादी के अवसर पर आने की सूचना मिली थी. पुलिस ने […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के बेहरीनबासा पंचायत के एक गांव गोयकाफोंगा में पुलिस व पहाड़ी चीता संगठन के लोगों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना रविवार की रात की है.

पहाड़ी चीता संगठन के सदस्यों के गांव के ही एक व्यक्ति के घर में शादी के अवसर पर आने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोयकाफोंगा गांव में एक व्यक्ति के यहां रात को छापामारी की. शादी के अवसर पर आये पहाड़ी चीता के प्रमुख दिलिप साव, पात्रिक के अलावा अन्य सदस्यों ने पुलिस के आने की भनक मिलते ही गोली बारी शुरू कर दी.

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस की ओर से 16 राउंड तथा पहाड़ी चीता की ओर से 20 से 25 राउंड गोलियां चली. रात का लाभ उठाते हुए पहाड़ी चीता के सदस्य फायरिंग करते हुए जंगल की भाग खड़े हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola