चंदनकियारी से प्रगति ट्रेडर्स में जॉब करने आयी युवती को बनाया बंधक

घाटशिला : चंदन कियारी (बोकारो के पास) से सोमवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित प्रगति ट्रेडर्स में काम करने आयी युवती पूजा ने कंपनी के युवकों पर बंधक बनाने और 9 हजार रुपये व मोबाइल जब्त करने का आरोप लगाया. इसकी जानकारी मिलने पर थाना के एएसआइ रमेश महतो पहुंचे. इसके बाद युवती को घर […]
घाटशिला : चंदन कियारी (बोकारो के पास) से सोमवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित प्रगति ट्रेडर्स में काम करने आयी युवती पूजा ने कंपनी के युवकों पर बंधक बनाने और 9 हजार रुपये व मोबाइल जब्त करने का आरोप लगाया. इसकी जानकारी मिलने पर थाना के एएसआइ रमेश महतो पहुंचे. इसके बाद युवती को घर बाहर निकाला.
पुलिस युवती और आरोपी युवक हरेन राय को पूछताछ के लिए थाने ले गयी. इस मामले में सोमवार को मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस ने रात को युवती के ठहरने के लिए होटल में एक कमरा दिलवा दिया. वहीं युवक से पूछताछ कर रही है. थाना के अनुसार मामले की जांच चल रही है. थाना प्रभारी के आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने कहा कि प्रगति ट्रेडर्स के खिलाफ इस तरह के मामले रोज थाना पहुंच रहे हैं. इस मामले में ठोस कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




