मुसाबनी: फंड के अभाव में मनरेगा कार्य प्रभावित

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में चल रही मनरेगा योजनाएं फंड की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं. मकर के पूर्व मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मजदूरों में रोष है. इसका भी असर योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है. दिसंबर के मध्य से मनरेगा मजदूरी आबंटन के अभाव में […]
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में चल रही मनरेगा योजनाएं फंड की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं. मकर के पूर्व मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मजदूरों में रोष है. इसका भी असर योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है. दिसंबर के मध्य से मनरेगा मजदूरी आबंटन के अभाव में लंबित है. इस कारण मनरेगा मजदूर आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं.
मकर के पूर्व मजदूरी नहीं मिलने से इस वर्ष मजदूरों का मकर पर्व फीका रहा. फंड के अभाव में मजदूरी भुगतान नहीं होने से पीएम आवास, पशु शेड निर्माण समेत कई योजनाओं की प्रगति प्रभावित हुई है.
करीब डेढ़ सौ प्रधानमंत्री आवास और दो सौ मनरेगा योजनाएं प्रभावित हैं. पहले प्रखंड में प्रति दिन चार से पांच सौ मजदूर मनरेगा में काम करते थे, जो अब घट कर तीन सौ मजदूर प्रति दिन रह गयी है. मजदूरों को करीब दस हजार श्रम दिवस की मजदूरी बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




