मुसाबनी: सबर-बिरहोरों के आवास वर्षों से अधूरे

मुसाबनी : प्रखंड के सबर-बिरहोर के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाएं फिसड्डी साबित हो रही है. आज भी कई बिरहोर-सबर आवास विहीन है. वहीं वर्षों पूर्व बने इंदिरा आवासों में जान जोखिम में डाल कर रह रहे हैं. टुमांगकोचा, छोलागोड़ा, धीभांगा, गायघाटा, सितुमपाल के कई सबर तथा बिरहोर झोपड़ी युग में जी रहे हैं. […]
मुसाबनी : प्रखंड के सबर-बिरहोर के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाएं फिसड्डी साबित हो रही है. आज भी कई बिरहोर-सबर आवास विहीन है. वहीं वर्षों पूर्व बने इंदिरा आवासों में जान जोखिम में डाल कर रह रहे हैं. टुमांगकोचा, छोलागोड़ा, धीभांगा, गायघाटा, सितुमपाल के कई सबर तथा बिरहोर झोपड़ी युग में जी रहे हैं.
सबर-बिरहोरों के लिए बनाये जा रहे कई बिरसा आवास की राशि बिचौलिया गटक गये और आवास अधूरा है. वर्षों से आवास की आस में सबर-बिरहोर दूसरो के बरामदे में तथा झोपड़ी में रात गुजारने को मजबूर हैं, कई आजजा परिवार मुख्यमंत्री डाकिया खाद्यान्न योजना के लाभ तथा सामाजिक पेंशन योजना समेत तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित हैं. आजजा के लोगों का आजीविका का सहारा जंगल है. टुमांगकोचा की सुकमती बिरहोर (85) अपने परिवार के साथ टूटी फूस की झोपड़ी में इस ठंड में रात गुजारने को विवश है. उसे पेंशन भी नहीं मिलती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




