चाकुलिया में रोपित सवा लाख पौधों का कत्ल

चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना सड़क के किनारे देवशोल, लोधाशोली और कलसीमोग मौजा में वन विभाग के शोध एवं मूल्यांकन विभाग द्वारा वर्ष 2007 में 50 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गये सवा लाख पौधों का देखरेख के अभाव में सफाया हो गया है. ग्रामीणों ने दिन दहाड़े ही पौधों की कटाई कर डाली. भूभाग पर काटे गये […]
चाकुलिया : चाकुलिया-माटिहाना सड़क के किनारे देवशोल, लोधाशोली और कलसीमोग मौजा में वन विभाग के शोध एवं मूल्यांकन विभाग द्वारा वर्ष 2007 में 50 हेक्टेयर भूमि पर रोपे गये सवा लाख पौधों का देखरेख के अभाव में सफाया हो गया है. ग्रामीणों ने दिन दहाड़े ही पौधों की कटाई कर डाली.
भूभाग पर काटे गये पौधों के ठूंठ इस कत्लेआम की गवाही दे रहे हैं. भू-भाग पर महज काजू के कुछ पौधे सुरक्षित हैं. खबरों के मुताबिक उक्त भूभाग पर ही वन विभाग के वन रोपण विभाग द्वारा वर्ष 2000 में सवा लाख पौधे लगाये गये थे.
उक्त पौधों का भी सफाया हो गया था. इसके बाद वर्ष 2007 में उक्त भूभाग पर वन विभाग के शोध एवं मूल्यांकन विभाग ने विभिन्न प्रजाति के सवा लाख पौधों का रोपण किया. रोपित पौधे अब तैयार होने लगे थे, परंतु देखरेख के अभाव में ग्रामीणों ने पौधों का काट डाला. उक्त भूभाग पर पौधों के ठूंठ ही नजर आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










