पाना झरना पहाड़ से कालचिती में उतरा हाथियों का झुंड

Updated at : 25 Aug 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
पाना झरना पहाड़ से कालचिती में उतरा हाथियों का झुंड

दिनभर हाथियों को जंगल में भगाते रहे ग्रामीण घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के पाना झरना पहाड़ से 22 अगस्त की रात हाथियों का झुंड गांव में उतर आया है. हाथियों का दल दीघा, चापड़ी, पुनगोड़ा, भदुआ होते हुए गंधनिया से आसना पंचायत के चरईगोड़ा गांव में गुरुवार की सुबह 6 बजे पहुंचा. […]

विज्ञापन

दिनभर हाथियों को जंगल में भगाते रहे ग्रामीण

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के पाना झरना पहाड़ से 22 अगस्त की रात हाथियों का झुंड गांव में उतर आया है. हाथियों का दल दीघा, चापड़ी, पुनगोड़ा, भदुआ होते हुए गंधनिया से आसना पंचायत के चरईगोड़ा गांव में गुरुवार की सुबह 6 बजे पहुंचा. यहां से सभी हाथी छोटे बच्चों के साथ धालभूगढ़ प्रखंड की बबईदा व बासाझोर गांव पहुंचा. एक हाथी चराइगोड़ा में फंसा हुआ है. चराइगोड़ा के आसपास के ग्रामीण दिनभर हाथी को भगाने में जुटे रहे. आसपास के ग्रामीण दिन भर हाथी भगाते रहे. चारों तरफ से ग्रामीणों को देख कर हाथी वहीं पर फंसा रहा. शाम पांच बजे के हाथी वहां से निकला. धालभूमगढ़ के बबईदा होते हुए बासाझोर पहुंच गया. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दामपाड़ा क्षेत्र के कई गांव में हाथियों ने फसल की बरबादी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola