एनएच-33 पर गालूडीह की कोदर पुलिया डूबी

गालूडीह : गालूडीह के पास कोदर नदी पर बनी पुलिया लगातार बारिश से डूब गयी. पुलिया के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है. इससे परेशानी बढ़ गयी है. कोपागोड़ा में डायवर्सन पुलिया और सड़क के बहने से ऐसे ही हाइवे पर आवागमन सुबह से बंद है. वहींकोदर पुलिया के डूबने से स्थानीय लोगों, […]
गालूडीह : गालूडीह के पास कोदर नदी पर बनी पुलिया लगातार बारिश से डूब गयी. पुलिया के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है. इससे परेशानी बढ़ गयी है. कोपागोड़ा में डायवर्सन पुलिया और सड़क के बहने से ऐसे ही हाइवे पर आवागमन सुबह से बंद है. वहींकोदर पुलिया के डूबने से स्थानीय लोगों, बाइक सवारों की परेशानी बढ़ गयी है. कोदर पुल पार कर गालूडीह से जगन्नाथपुर, हेंदलजुड़ी, बनकांटी आदि जगहों पर आने-जाने वाले स्थानीय लोगों का आवागमन ठप हो गया.
हाइवे पर बनी पुरानी पुलिया को तोड़कर दिलीप बिल्डकॉन नामक ठेका कंपनी नयी पुलिया बना रही है. बगल में डायवर्सन पुलिया बनायी गयी थी. वह कोदर नदी के उफनाने से डूब गयी. दोपहर दो बजे पुलिया डूबी. शाम में पुलिया के दो फीट ऊपर से पानी का तेज बहाव बह रहा था. दोपहर तक बाइक और पैदल लोग आना-जाना किसी तरह कर रहे थे. शाम के बाद पुल पर जल स्तर बढ़ने से आवागमन ठप हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




