एक माह तक होगा पौधरोपण चार को सीएम करेंगे उदघाटन
Updated at : 30 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया में वन सुरक्षा समितियों की बैठक चाकुलिया : आगामी चार जुलाई को चियाबांदी में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को चाकुलिया के डाक बंगला में वन सुरक्षा समितियों की बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें जमुना टुडू ने कहा कि वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास […]
विज्ञापन
चाकुलिया में वन सुरक्षा समितियों की बैठक
चाकुलिया : आगामी चार जुलाई को चियाबांदी में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को चाकुलिया के डाक बंगला में वन सुरक्षा समितियों की बैठक जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई. इसमें जमुना टुडू ने कहा कि वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समितियों के सदस्य जुट जायें.
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक वन महोत्सव के तहत पौधा रोपण का कार्यक्रम होगा. चार जुलाई को मुख्यमंत्री पौधा रोपण करेंगे. बैठक में सिदाम हेंब्रम, राम मुर्मू, चंपई बास्के ,रुपाई सोरेन, दिनेश हांसदा, गुरबा सरदार, जयराम सरदार समेत अनेक पुरुष और महिला सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




