अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल, भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 6:29 PM
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों को गंभीर चोटें आयी हैं.
प्रतिनिधि, दुमका नगर जिला में अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक और स्कूटी पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हादसे में हंसडीहा थाना क्षेत्र के जियाजोर गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से स्कूटी सवार दो युवक जख्मी हो गये. घायलों में हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमा हरिपुर गांव के कालाचंद हांसदा और विशु सोरेन शामिल है. परिजनों ने बताया कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर नवाडीह गांव मेला देखने जा रहे थे. जियाजोर गांव के संतुलन बिगड़ जाने से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वहीं दूसरे हादसे में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में विपिन राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल रामगढ़ थाना क्षेत्र के पातुबांध गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया बाइक लेकर भोड़ी शिमल से घर जा रहा था. कैराबनी मोड़ के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गयी. ——————————–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










