काठीकुंड छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आया डालसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काठीकुंड छात्रा की निर्मम हत्या पर कोर्ट ने लिया संज्ञान. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सक्रिय. जानिए कैसे.

विज्ञापन

दुमका कोर्ट. काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के अध्यक्ष सुधांशु कुमार शशि ने अखबार में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लिया. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल विधिक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने की पहल करने को कहा.

विज्ञापन

पैरा लीगल वॉलंटियर्स की टीम को भेजा गया

प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के सचिव ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स की एक टीम गठित कर पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करने के लिए भेजा. टीम ने पीड़ित परिवार की स्थिति एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया.

आर्थिक मुआवजे और विधिक सहायता के लिए लिया आवेदन

पैरा लीगल वॉलंटियर्स की टीम ने पीड़ित परिवार से आर्थिक मुआवजे एवं विधिक सहायता के लिए आवेदन भी प्राप्त किया.

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग का उद्देश्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन तथा न्याय प्राप्त करने में सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक या अन्य किसी कठिनाई के कारण परिवार न्याय से वंचित न रहे.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर की गई यह पहल पीड़ितों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका पीड़ित परिवार को आवश्यक विधिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola