निरसा विधायक ने पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा
पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं विधायक अपर्णा सेन गुप्ता
जामताड़ा. जामताड़ा व निरसा के बीच बन रहे बरबेंदिया पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. यह पुल इलाके में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. निरसा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने पुल निर्माण स्थल पर मुआयना किया तथा प्रगति को लेकर संवेदक एवं अधिकारियों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाएं. ताकि निर्धारित समय में इसका निर्माण पूरा हो सके और लोगों को इसका फायदा मिले. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि यह पुल जामताड़ा और धनबाद दोनों जिले के लोगों के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए