रानीश्वर के पाथरा में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, बच्चों को दिखाई गयी आदर्शों की राह
बच्चों को संबोधित करते अतिथि व उपस्थित बच्चे | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जहां बच्चों को देशसेवा और महान नेताओं के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई.
रानीश्वर. भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्थित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सौहार्दपूर्ण व गरिमामय माहौल में मनायी गयी. समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

बच्चों को दिखायी गयी देशसेवा की राह
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अशोक सेन ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को महान स्वतंत्रता सेनानियों, नेतृत्वकर्ताओं और अनगिनत शहीदों के विचारों को अपने जीवन में उतारकर उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के कंधों पर है.
वक्ताओं ने रखे अपने विचार
समारोह में सुतपा सेन और प्रणव कुमार भकत ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन बोध वोदरा ने किया.
मौके पर जयदेव दे, सुनाराम मुर्मू, गोबिंद यादव, प्रमिला टुडू, स्वर्णलता मरांडी, नीतू मुर्मू, अरुण कुमार सोरेन, शैलेन पावरिया आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
