बाइक चोरी का प्रयास करते युवक को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

लिस इस विषय में कुछ नहीं बता रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लोग नमाज पढ़ने मस्जिद में गये थे

विज्ञापन

दुमका नगर. शहर के दुधानी मस्जिद के पास बाइक चोरी का प्रयास करते युवक को लोगों ने पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पकड़ा गया युवक गोड्डा जिला का रहनेवाला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस इस विषय में कुछ नहीं बता रही है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लोग नमाज पढ़ने मस्जिद में गये थे. उस समय युवक मस्जिद के बाहर बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था. संदिग्ध गतिविधियों पर लोगों की नजर पड़ी तो युवक को धर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि उस स्थान से पूर्व में भी बाइक चोरी हो चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola