Watch Video.. सरदार पटेल की जयंती पर दुमका पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुमका पुलिस ने सरदार पटेल को याद करते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया. डीआइजी अंबर लकड़ा और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
डीआइजी अंबर लकड़ा और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
संवाददाता, दुमका : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को दुमका में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम आयोजित किये गये. डीआइजी अंबर लकड़ा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाये रखने का संकल्प लिया.
डीआइजी कार्यालय और पुलिस लाइन में आयोजन
डीआइजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआइजी अंबर लकड़ा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वहीं, पुलिस लाइन मैदान में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.
राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल ने ऐतिहासिक भूमिका निभायी थी. उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास कराता है. सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए