थानास्तर से नहीं हो रही थी प्रभावी ढंग से संध्या व रात्रि गश्ती, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने निकाला आदेश

Updated:
विज्ञापन

गश्ती पर निकलनेवाली टीम पर रात में पुलिस अफसर रखेंगे नजर, एक जगह स्थिर दिखने पर प्रतिनियुक्त बलों के विरुद्ध करेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन

दुमका. दुमका शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित थाना स्तर से संध्या व रात्रि गश्ती नहीं की जा रही है. जिले के एसपी पीतांबर सिंह ने समीक्षा के दौरान पाया है कि वाहन चाेरी, गृहभेदन, घर में चोरी जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है. उन्होंने लगातार बैठकों में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी है. अब उन्होंने एक आदेश जारी कर डीएसपी, एसडीपीओ, सार्जेंट व इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक की डयुटी लगायी है. ये पदाधिकारी साप्ताहिक रोष्टर के अनुरूप दुमका शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र व दिग्घी ओपी के गश्ती दल को चेकिंग करेंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखेंगे. इन पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि निरीक्षण के दौरान गश्ती दल को एक स्थान पर स्थिर पाये जाने पर या अन्य त्रुटि पाये जाने पर प्रतिनियुक्त पुलिस बलों के विरुद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola