रानीश्वर में स्कूल के सामने पुलिया निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने जतायी बच्चों की सुरक्षा की चिंता
स्कूल के सामने बनाया जा रहा है पुलिया | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर में स्कूल के सामने हो रहे पुलिया निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है. जानिए पूरा मामला.
रानीश्वर: हरिपुर शाखा नहर के बड़घाटा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सामने सिंचाई विभाग की ओर से ह्यूम पाइप लगाकर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पुलिया की जरूरत नहीं थी। स्कूल के सामने पुलिया बनने से छोटे बच्चों के गड्ढे में गिरने की आशंका बनी रहेगी।
अनुपयोगी जगह पर निर्माण का आरोप
बड़घाटा के नव कुमार माल और हरिपुर के तपन राय ने बताया कि विद्यालय के सामने ऐसी जगह पर ह्यूम पाइप लगाकर पुलिया बनायी जा रही है, जहां इसकी जरूरत नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार, मसानजोर डैम बनने के बाद डैम से मयूराक्षी बायांतट मुख्य नहर निकाली गयी थी। इसी से हरिपुर शाखा नहर भी निकाली गयी है। इस नहर का निर्माण करीब 60 साल से भी पहले हुआ था, लेकिन पहले यहां पुलिया नहीं थी।
नहर पक्कीकरण के दौरान निर्माण
फिलहाल हरिपुर शाखा नहर के पक्कीकरण का काम चल रहा है। इसी क्रम में बड़घाटा स्कूल के सामने नहर के नीचे ह्यूम पाइप लगाकर पुलिया बनायी जा रही है। सिंचाई विभाग के संवेदक के कर्मियों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए यहां नये सिरे से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने पुलिया की जरूरत नहीं थी। उनका मानना है कि पुलिया निर्माण के कारण बने गड्ढे में स्कूल के छोटे बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहेगी।
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
