अगले चार दिन में संप में 20 से 35 मिमी होगी बारिश !
Updated at : 27 May 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका समेत पूरे संतालपरगना में अगले चार दिनों तक आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे तथा बारिश भी होगी. लगभग हर जिले में बारिश की संभावना जतायी गयी है. बारिश से गरमी से राहत तो मिलेगी ही, तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान जताया गया है. […]
विज्ञापन
दुमका : उपराजधानी दुमका समेत पूरे संतालपरगना में अगले चार दिनों तक आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे तथा बारिश भी होगी. लगभग हर जिले में बारिश की संभावना जतायी गयी है. बारिश से गरमी से राहत तो मिलेगी ही, तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान जताया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक दुमका जिले में 27 मई को 8, 28 मई को 12, 29 मई को 10 तथा 30 मई को 8 मिमी बारिश हो सकती है. दुमका का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. शुक्रवार को बारिश भी हुई, जिससे शाम के वक्त मौसम भी सुहाना रहा. 27 व 28 मई को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटकर 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
पूर्वानुमान के मुताबिक 29 एवं 30 मई को अधिकतम तापमान घटकर 36 पहुंच जायेगा. न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. 27 मई को जहां हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे रहेगी, वहीं 28 मई को 13 किमी प्रति घंटे, 29 मई को 6 किमी प्रति घंटे तथा 30 मई को 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




