छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2014 3:19 AM
दुमका : सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के पास छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में डंगालपाड़ा के मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है. गुरुवार की सुबह स्कूल के गेट पर मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन शराब के नशे में छात्र-छात्राओं के साथ […]
दुमका : सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के पास छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में डंगालपाड़ा के मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है.
गुरुवार की सुबह स्कूल के गेट पर मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन शराब के नशे में छात्र-छात्राओं के साथ र्दुव्यवहार तथा छेड़खानी करने लगा. मना करने पर विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षिकाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट तक करने को उतारू हो गया था. घटना को लेकर उप प्राचार्य राजेश झा ने मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो सिराजुद्दीन उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










