ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

Updated at : 23 Mar 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर बुधवार को दोपहर बाद बोराडंगाल गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया है़ ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया़ घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सिउड़ी रेफर कर दिया गया है़ […]

विज्ञापन

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर बुधवार को दोपहर बाद बोराडंगाल गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार घायल हो गया है़ ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया़ घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सिउड़ी रेफर कर दिया गया है़ जानकारी के अनुसार आसनबनी की ओर से साइकिल सवार रघुनाथपुर की ओर आ रहा था़

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से वह घायल हो गया. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को गांव में ही रोक कर रखा है़ घटना की सूचना मिलने पर रानीश्वर पुलिस सीएचसी पहुंची़ घायल युवक 28 वर्षीय करूवा राय नांगलभांगा गांव का रहनेवाला है़ सीएचसी के चिकित्सक डॉ देवानंद मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर रहने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola