बोरा गांव में मिला 25 वर्षीय युवक का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार की रात पत्नी से मन मुटाव के बाद घर से निकला था शख्स मसलिया : टोंगरा थाना क्षेत्र के बोरा गांव के काली मंदिर के समीप 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया. टोंगरा थाना के पुलिस से मिली खबर के अनुसार बोरा गांव के काली मंदिर के सामने […]
विज्ञापन
मंगलवार की रात पत्नी से मन मुटाव के बाद घर से निकला था शख्स
मसलिया : टोंगरा थाना क्षेत्र के बोरा गांव के काली मंदिर के समीप 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया. टोंगरा थाना के पुलिस से मिली खबर के अनुसार बोरा गांव के काली मंदिर के सामने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक की पहचान झगरपाड़ा गांव के सुनील किस्कू के रुप में हुई है़
मृतक की मां मिलोनी टुडू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात के करीब 10:30 बजे सुनील शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर जगदीशपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकल गया़ पुलिस ने मिलोनी टुडू के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है़ पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि सुनील की मौत शराब पीने से हुई या किसी ने हत्या कर बोरा गांव के काली मंदिर के सामने फेंक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




