जेएमएम का 38वां स्थापना दिवस कल पहली बार नहीं होगा मंच से कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम

दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा के 38वें स्थापना दिवस को लेकर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. गांधी मैदान में विशाल मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभा के बावत दुमका में दर्जनों हाॅर्डिंग लगाये गये हैं. इसके अलावा सभी पोल व खंभों में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी […]
दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा के 38वें स्थापना दिवस को लेकर पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. गांधी मैदान में विशाल मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभा के बावत दुमका में दर्जनों हाॅर्डिंग लगाये गये हैं. इसके अलावा सभी पोल व खंभों में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, युवा मोरचा अध्यक्ष वसंत सोरेन, विधायकों में नलिन सोरेन व सीता सोरेन के फ्लैक्स लगवाये गये हैं, जिनमें इन नेताओं को हाथ लहराते हुए आगंतुकों का अभिवादन करते दर्शाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




