फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की हुई बैठक नये नियमों पर चर्चा

दुमका नगर : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री झा ने कहा कि पीडीएस विक्रेताओं को सरकार की नयी व्यवस्था और नियमों के तहत कार्य करना होगा और सरकार को भी विक्रेताओं के जीवन यापन के लिए पर्याप्त प्रावधान करना होगा. […]
दुमका नगर : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री झा ने कहा कि पीडीएस विक्रेताओं को सरकार की नयी व्यवस्था और नियमों के तहत कार्य करना होगा और सरकार को भी विक्रेताओं के जीवन यापन के लिए पर्याप्त प्रावधान करना होगा. कहा : 20 जनवरी को खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय से शिष्ट मंडल ने मिलकर विक्रेताओं की समस्याओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही निदान की मांग की गयी.
बताया कि मंत्री ने भी दो तीन महीनों में समस्याओं के समाधान की बात कही. श्री झा ने कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है. जिसके तहत 15 फरवरी तक सभी जिला कमेटियों को पुर्नगठित किया जा रहा है. बैठक में दुमका जिला कमेटी भंग करने का निर्णय लेते हुए 15 दिनों के अंदर नई कमेटी की घोषणा का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




