हादसे में महिला की मौत पर उग्र भीड़ ने फूंका ट्रक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया में बेकाबू ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार मृतका के पति व भतीजे का चल रहा इलाज शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 34 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे उसके पति व […]
विज्ञापन
दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया में बेकाबू ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार
मृतका के पति व भतीजे का चल रहा इलाज
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर बरमसिया में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 34 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे उसके पति व भतीजा घायल हो गये. घटना के बाद उग्र भीड़ ने पहले तो सड़क जाम किया फिर ट्रक में आग लगा दी. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया जाता, तब तक ट्रक स्वाहा हो चुका था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार विद्यासागर साहा अपनी पत्नी व भतीजा के साथ चोरकट्टा से अपने घर ढाका जा रहा था. बरमसिया में दुमका की ओर से आ रहे ट्रक बीआर 01जीसी-4374 की चपेट में बाइक आ गयी.
जिससे रीना साहा की मौत घटनास्थल पर हो गयी तथा विद्यासागर व उनका भतीजा हरेराम साहा गंभीर रूप से घायल हो गया. विद्यासागर साहा व उसके 12 वर्षीय भतीजे हरेराम साहा को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी, बीडीओ अरविंद कुमार तथा सीओ एसके सौरभ के समझाने बुझाने पर एक बजे जाम टूटी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




