चालक की हत्या कर चावल लदे ट्रक को लूटा

नोनीहाट/ दुमका : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर चावल लदे ट्रक को अपराधियों ने नाटकीय ढंग से लूट लिया. साथ ही ट्रक के चालक व खलासी के हाथ-पैर बांधकर एक झाड़ी के किनारे फेंक दिया. इससे पहले उन दोनों के साथ मारपीट भी की गयी. मारपीट व नशाखुरानी की वजह से चालक ने दम तोड़ दिया. […]
नोनीहाट/ दुमका : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर चावल लदे ट्रक को अपराधियों ने नाटकीय ढंग से लूट लिया. साथ ही ट्रक के चालक व खलासी के हाथ-पैर बांधकर एक झाड़ी के किनारे फेंक दिया. इससे पहले उन दोनों के साथ मारपीट भी की गयी. मारपीट व नशाखुरानी की वजह से चालक ने दम तोड़ दिया. सुबह में लोगों ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमका-भागलपुर पथ पर मुरको पुल के पास झाड़ी में एक ही रस्सी से बंधे दो लोगों को देखा. जिसमें एक की मौत हो चुकी थी,
जबकि दूसरा अधमरा होकर मूर्छित पड़ा था. सूचना पाकर मरको पुल पहुंचे हंसडीहा थाना के एसआइ कमलनाथ सिंह व उपेन्द्र सिंह ने जीवित व्यक्ति को इलाज के लिये सरैयाहाट अस्पताल भेजा. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक उक्त वाहन का चालक था, जिसका नाम उज्जवल घोष था. वहीं दूसरा व्यक्ति खलासी था. उसने अपना नाम सुकेल बताया है. खलासी सुकेल के अनुसार, उक्त दस चक्का ट्रक में वे लोग 23 टन चावल लेकर गुलाबबाग जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




