रानीश्वर के मसलिया में बंद रहा बेअसर

रानीश्वर : रानीश्वर एवं मसलिया में जेवीएम की आर्थिक नाकेबंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि यहां आर्थिक नाकेबंदी का कोई असर नहीं रहा़ सड़क पर शांति से यात्री वाहन की तरह ही व्यावसायिक गाड़िया चली तथा बाजार व दुकानें भी आम दिनों की तरह खुला […]
रानीश्वर : रानीश्वर एवं मसलिया में जेवीएम की आर्थिक नाकेबंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि यहां आर्थिक नाकेबंदी का कोई असर नहीं रहा़ सड़क पर शांति से यात्री वाहन की तरह ही व्यावसायिक गाड़िया चली तथा बाजार व दुकानें भी आम दिनों की तरह खुला रहा.
इधर काठीकुंड में आर्थिक नाकेबंदी को लेकर गोपीकांदर से गुहियाजोरी तक शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्ती दंडाधिकारी गोपीकांदर बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा दल बल के साथ गश्त करते नजर आये. काठीकुंड बीडीओ सीके दास ने थाना प्रभारी हरेश्वर सिंह के साथ यातायात सुविधा अन्य दिनों की तरह सुचारू रखने के लिए गश्त जारी रखी गयी. 18 नेताओं व कार्यकर्ताओं पर 107 की कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




