बीच सड़क पर चलता रहा आरोपितों का हाई वोल्टेज ड्रामा

Published at :20 May 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बीच सड़क पर चलता रहा आरोपितों का हाई वोल्टेज ड्रामा

भागवत राउत हत्याकांड कोर्ट ले जाने क्रम में सभी आरोपित जबरन विवेकानंद चौक पर उतरे पुलिस पर सादे कागज में जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप सीबीआइ जांच मांग रिमांड के बाद आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, वापस भेजे गये जेल दुमका कोर्ट : भागवत राउत हत्याकांड में गिरफ्तार किये गये सातों आरोपियों […]

विज्ञापन

भागवत राउत

हत्याकांड
कोर्ट ले जाने क्रम में सभी आरोपित जबरन विवेकानंद चौक पर उतरे
पुलिस पर सादे कागज में जबरन हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप
सीबीआइ जांच मांग
रिमांड के बाद आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, वापस भेजे गये जेल
दुमका कोर्ट : भागवत राउत हत्याकांड में गिरफ्तार किये गये सातों आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ के बाद गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इससे पहले पुलिस ने सदर अस्पताल में इन सभी का चेकअप करवाया. इन्हें अपने वाहन में बिठाकर पुलिस जब कोर्ट ले जाने लगी. तब बीच रास्ते में सभी आरोपित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा व परिसदन के पहले गेट के सामने गाड़ी से जबरन उतर गये और अपने अधिवक्ता को बुलाने की मांग करने लगे. ये सभी पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठाते हुए घटना की सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रहे थे.
लोगों का लगा रहा मजमा : इस दौरान स्वामी विवेकानंद चौक पर सातों आरोपियों को पुलिस घेरे में बैठे देख सड़क से गुजरने वालों की भीड़ भी जमा होने लगी. आरोपियों द्वारा हंगामा, विरोध व पुलिस पर उठाये जा रहे सवाल को देखते हुए बाद में थाने से और पुलिस बल को बुलाया गया. डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी वहां पहुंचे. जिसके बाद थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर विष्णुदेव चौधरी ने खींच-खींच कर सबों को वाहन में बिठाया. इस दौरान आरोपित पप्पू राउत को बिठाने में उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में उसे घसीट कर गाड़ी में चढ़ाया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया.
पुलिस ने भागवत दा हत्याकांड के अभियुक्तों को खींच-खींच कर वाहन पर चढ़ाया
विवेकानंद चाैक पर जबरन उतरे भागवत दा हत्याकांड के आरोपितों को वाहन पर चढ़ाने का प्रयास करती पुलिस. फोटो । प्रभात खबर
… और पुलिस ने छीन ली मोबाइल
विवेकानंद चौक पर जब पुलिस सातों आरोपियों को बलपूर्वक गाड़ी में बिठा रही थी और आरोपित अपनी बात कह रहे थे. उस वक्त एक पंचायत जनप्रतिनिधि सह दैनिक के रिपोर्टर अपने मोबाइल से तस्वीरें उतार रहे थे. पुलिस ने आरोपियों को जब वाहन में बिठा लिया, तब उनके मोबाइल को छीन लिया गया. बाद में कोर्ट में पेशी होने व जेल भेजे जाने के बाद यह मोबाइल उन्हें वापस किया गया. कहा जा रहा है कि मोबाइल की तस्वीरें भी डिलीट करा दी गयी.
क्या मिला सुराग, नहीं बता रही पुलिस
48 घंटे के रिमांड में रखे जाने के बाद आरोपियों से भागवत राउत हत्याकांड में पुलिस को क्या सुराग मिला. इसका खुलासा भी अब तक नहीं किया गया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक को लेकर भी पुलिस ने अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. चरचा है कि इस मामले में रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने एक प्रमुख आरोपी की प्रेमिका से भी पूछताछ की है तथा उससे भी जानकारी जुटायी है. जानकारी के मुताबिक सीजेएम के न्यायालय में आरोपियों ने शिकायत किया कि पुलिस ने उनसे पूछताछ के दौरान सादे कागजात पर हस्ताक्षर ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola