विस्फोटक लदे दो वाहन जब्त, पुलिस कर रही जांच

Published at :06 Mar 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
विस्फोटक लदे दो वाहन जब्त, पुलिस कर रही जांच

दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस ने विस्फोटक लगे दो वाहनों को संताल परगना महाविद्यालय के समीप दुमका-पाकुड़ मार्ग पर जांच के दौरान जब्त कर लिया. इन दोनों वाहनों को पुलिस नगर थाना ले गयी है. जानकारी के मुताबिक टाटा 407 गाड़ी नंबर जेएच 02 एडी 6114 एवं पिकअप वैन नंबर जेएच 02 एडी 1836 […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस ने विस्फोटक लगे दो वाहनों को संताल परगना महाविद्यालय के समीप दुमका-पाकुड़ मार्ग पर जांच के दौरान जब्त कर लिया. इन दोनों वाहनों को पुलिस नगर थाना ले गयी है. जानकारी के मुताबिक टाटा 407 गाड़ी नंबर जेएच 02 एडी 6114 एवं पिकअप वैन नंबर जेएच 02 एडी 1836 में विस्फोटक ले जाया जा रहा था. नगर थाना की गश्ती गाड़ी ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो दोनो गाड़ियों के चालक तेजी से भागने लगे.

पुलिस ने किसी तरह दोनों गाड़ियों को पकड़कर जब्त कर लिया और थाना ले गयी. दोनों गाड़ियों में लदे विस्फोटकों की मात्रा और कागजातों की वैधता की जांच करने में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. पुलिस उपाधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जब्त किये गये विस्फोटक लदे वाहन के चालकों ने जो कागज उपलब्ध कराया है, उसकी जांच चल रही है. दोनों वाहन देवघर से विस्फोटक लेकर पाकुड़ जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola