टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दो की मौत

दुमका : दुमका जिले में शनिवार का दिन हादसों का दिन रहा. दो अलग-अलग हादसे में ट्रक के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच-114ए पर सुबह करीब पांच बजे दो ट्रकों में टक्कर हो गयी थी. इससे दोनों ही ट्रकों में आग लग […]
दुमका : दुमका जिले में शनिवार का दिन हादसों का दिन रहा. दो अलग-अलग हादसे में ट्रक के मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच-114ए पर सुबह करीब पांच बजे दो ट्रकों में टक्कर हो गयी थी. इससे दोनों ही ट्रकों में आग लग गयी थी.
ट्रक के केबिन में फंसे रह गये लक्ष्मीपुर जमुई निवासी चालक सह ट्रक के मालिक कपिलदेव यादव बुरी तरह झुलस गये थे. इस ट्रक में कपिलदेव यादव के अलावा जमुई दिगरा के ही रहने वाले खलासी कमलेश कुमार सवार थे. यह ट्रक कोलकाता से मटर व चना दाल लेकर भागलपुर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










