अधिवक्ता की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित हुए लोग, तीन घंटे तक आवाजाही ठप

Published at :03 Mar 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित हुए लोग, तीन घंटे तक आवाजाही ठप

अधिवक्ता सहित उसकी पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दुमका कोर्ट : टाई के बाद हुई ऑटो चालक की मौत के मामले में अधिवक्ता व उसकी पत्नी तथा बेटे के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारेबेदिया के आशीष कुमार मंडल ने अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा सहित उसकी पत्नी […]

विज्ञापन

अधिवक्ता सहित उसकी पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी

दुमका कोर्ट : टाई के बाद हुई ऑटो चालक की मौत के मामले में अधिवक्ता व उसकी पत्नी तथा बेटे के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारेबेदिया के आशीष कुमार मंडल ने अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा सहित उसकी पत्नी और बेटे पर भादवि की धारा 304/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 फरवरी को अनिल मंडल ऑटो (जेएच 04 एफ 1555) से डंगालपाड़ा हटिया जा रहा था.
तभी सड़क किनारे खड़ी मारुती (डब्ल्यूबी 02 ई 6247) में सट गया. इसके बाद मारुती गाड़ी मालिक के घर से एक औरत व लड़का निकला और ऑटो की चाबी छीन ली. फिर से ऑटो चालक के साथ मारपीट करते हुए ऑटो पलट दिया. घटना के बाद डाॅ तुसार ज्योति के यहां ले जाया गया. जहां से उसे सर में गंभीर चोट होने की वजह से देवघर रेफर कर दिया गया. देवघर में भी पर्याप्त इलाज नहीं होने पर फिर उसे रांची ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत एक मार्च को हो गई. इस घटना से आक्रोशित परिजनों व अन्य लोगां ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय शव लेकर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola