8 करोड़ 57 लाख ले भागी

Published at :11 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
8 करोड़ 57 लाख ले भागी

गोड्डा : चिटफंड कंपनी माइक्रो फिनांस ने गोड्डा के निवेशकों का करोड़ों की राशि लेकर भाग गयी है. इस संबंध में निवेशक पथरगामा के कोरकाघाट निवासी सदानंद मंडल ने गोड्डा नगर थाना में करोड़ों की राशि ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कुल 8 करोड़ 57 लाख की राशि की ठगी का मामला […]

विज्ञापन

गोड्डा : चिटफंड कंपनी माइक्रो फिनांस ने गोड्डा के निवेशकों का करोड़ों की राशि लेकर भाग गयी है. इस संबंध में निवेशक पथरगामा के कोरकाघाट निवासी सदानंद मंडल ने गोड्डा नगर थाना में करोड़ों की राशि ठगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कुल 8 करोड़ 57 लाख की राशि की ठगी का मामला बताया गया है.

नगर थाना कांड संख्या 10/16 के तहत दर्ज प्राथमिकी दर्ज में सूचक सदानंद ने बताया है कि कंपनी के पदाधिकारी व एजेंट द्वारा निवेशको को झांसे मे रखकर राशि निवेशकों से ठगी की गयी है. जब जमा राशि का मेच्यूरिटी पूरा हो गया तो कंपनी आॅफिस बंद कर फरार हो गयी. निवेशकों की जमा राशि को लौटाने में कंपनी के लोग आना कानी कर रहे हैं. शेष पेज 15 पर

8 करोड़ 57 लाख…
प्राथमिकी मे यह भी बताया गया है कि उक्त राशि को कंपनी के अधिकारियों द्वारा जिले के एसबीआई, आईसीआईसीआई व इलाहाबाद बैंक में जमा कराया जा रहा था. जिले के सभी प्रखंडों के निवेशकों की राशि डूब गयी है. कई बार निवेशकों ने कंपनी के प्रधान कार्यालय कोलकाता में भी जाकर राशि लौटाये जाने का आग्रह किया है, पर कंपनी के अधिकारी राशि लौटाने को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
फरजी पते पर खोला गया था अकाउंट
प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि जिस पते पर राशि बैंक में जमा करायी गयी थी वह पता फरजी है. कहा कि एक बड़े जाल के तहत जिले के निवेशकों को ठगने का काम कंपनी के ओर से किया गया है. इसको लेकर ही थाने में दर्ज प्राथमिकी में पोड़ैयाहाट के गणपत ठाकुर, फणिभूषण गिरि, काकोरी परूआ, मंजित परूआ गिरि, वीरेंद्र कुमार आदि के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola