रिजवान का शव पहुंचा भांजपुर
महगामा : मो रिजवान (23 वर्ष) का शव जब शनिवार देर शाम गाजियाबाद (यूपी) से उसके पैतृक गांव भांजपुर पहुंचा, तो परिजनों का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. रिजवान गाजियाबाद में चालक का काम करता था.कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था. इसी दौरान परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि […]
महगामा : मो रिजवान (23 वर्ष) का शव जब शनिवार देर शाम गाजियाबाद (यूपी) से उसके पैतृक गांव भांजपुर पहुंचा, तो परिजनों का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. रिजवान गाजियाबाद में चालक का काम करता था.कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था. इसी दौरान परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि उसकी मौत हो गयी है.
मृतक के जॉब कार्ड है खाली
परिजनों ने मृतक रिजवान का जॉब कार्ड दिखाते हुये कहा कि काम के लिये वह प्रखंड में ही जाब कार्ड का बनवाया था. हमलोगों का पेट भरने के लिए ही वह दूसरे जगह कमाने गया था. पैसा तो नहीं आया, लेकिन उसकी मौत आ गयी. यह कह कर परिजन रोने लगते हैं. देर शाम शव को मिट्टी दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










