वनपाल ने कटे शिशम के पेड़ को किया जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : रानीबहाल के वन पाल ने दुमका-सिउड़ी पथ पर कुमिरदहा गांव के पास सड़क किनारे कटा हुआ एक शिशम का पेड़ जब्त किया है. कुमिरदहा गांव के नजदीक बिलकी नदी के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, उसी जगह पर सड़क किनारे एक शिशम का पेड़ था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमिरदहा […]
विज्ञापन
रानीश्वर : रानीबहाल के वन पाल ने दुमका-सिउड़ी पथ पर कुमिरदहा गांव के पास सड़क किनारे कटा हुआ एक शिशम का पेड़ जब्त किया है. कुमिरदहा गांव के नजदीक बिलकी नदी के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, उसी जगह पर सड़क किनारे एक शिशम का पेड़ था.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमिरदहा गांव के एक आदमी ने पेड़ को काटा है और वह उक्त पेड़ का उसके जमीन पर होने का दावा करते हुए पेड़ को अपने कब्जे में करने की कोशिश कर रहा था.
वन विभाग को इसकी जानकारी मिलते ही रानीबहाल के वन पाल विरेंद्र सिंह पेड़ को जब्त करने पहुंचे, जहां कुमिरदहा के उस आदमी ने उन्हें रोक दिया. अंत में वनपाल श्री सिंह रानीश्वर थाना पहुंच कर पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. सामाचार लिखे जाने तक वन विभाग के अधिकारी एवं रानीश्वर थाना के पुलिस घटना स्थल पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










