1.25 लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
बासुकिनाथ : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. सुबह के तीन बजे से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 1.25 लाख से भी अधिक कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख–समृद्धि की […]
बासुकिनाथ : श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. सुबह के तीन बजे से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा.
मंदिर प्रबंधन के अनुसार 1.25 लाख से भी अधिक कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख–समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर–हर भोले व ऊं नम: शिवाय के जयकारे से गुंजता रहा. कांवरियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहले से व्यापक व्यवस्था कर रखी था. महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण किया. मंदिर प्रांगण में अधिकारियों ने कांवरियों की कतार को सुचारू रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










