पारा शिक्षक महासंघ का धरना प्रदर्शन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:03 PM
दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ का धरना प्रदर्शन 17 जनवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यालय के समक्ष होगा. महासंघ के नगर अध्यक्ष पूर्णेंदू मोहन झा ने बताया कि संघ के राज्य कमेटी के आह्वान पर झारखंड के तमाम जिलों में जिला परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. श्री […]
दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ का धरना प्रदर्शन 17 जनवरी को झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यालय के समक्ष होगा. महासंघ के नगर अध्यक्ष पूर्णेंदू मोहन झा ने बताया कि संघ के राज्य कमेटी के आह्वान पर झारखंड के तमाम जिलों में जिला परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है.
श्री झा ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से जिले के पारा शिक्षकों को इस कार्यक्रम की सूचना दी जा चुकी है. श्री झा ने कहा कि पारा शिक्षकों का मानदेय बहुत ही कम है और ऐसे में दो-तीन माह का मानदेय लंबित होने पर इनके सामने रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. श्री झा ने कहा कि धरना प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर चुकी है. जिसमें हजारों की संख्या में पारा शिक्षक मौजूद होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










