सहयोगी शिक्षा मित्र-पारा शिक्षक संघ की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 10:03 PM
दुमका: झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र-पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जामा प्रखंड मुख्यालय में जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने व रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने पर खुशी जतायी गयी. शिक्षकों ने कहा कि पारा शिक्षकों का तीन माह से वेतन सहित […]
दुमका: झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र-पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जामा प्रखंड मुख्यालय में जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने व रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने पर खुशी जतायी गयी.
शिक्षकों ने कहा कि पारा शिक्षकों का तीन माह से वेतन सहित कई अन्य मामले लंबित हैं. कहा : शिक्षकों को इस नयी सरकार से काफी उम्मीदें हैं. मौके पर हरगौरी राउत, राजीव कुमार पंजियारा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार राय, रामजीवन खिरहर, परमानंद प्रसाद यादव, रवि हांसदा, शंकर राय, सुफल मरांडी, सपन कुमार दत्ता, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










