चुनाव// खो गया है वोटर कार्ड, तो प्रज्ञा केंद्र में बनवा सकेंगे मतदाता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 9:03 PM
संवाददाता, दुमकास्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गयी. दुमका जिले से सभी प्रज्ञा केंद्र के संचालकों के साथ बैठक की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र को मतदाता सुविधा केंद्र […]
संवाददाता, दुमकास्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता से संबंधित बैठक अनुमंडल कार्यालय में आयोजित की गयी. दुमका जिले से सभी प्रज्ञा केंद्र के संचालकों के साथ बैठक की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र को मतदाता सुविधा केंद्र बनाया जायेगा. यहां आम नागरिक ऑन लाइन मतदाता सूची का अवलोकन कर सकेंगे. प्रज्ञा केंद्रों पर मतदाता पहचान पत्र की द्वितीय प्रति बनाया जायेगा. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता फॉर्म 6 भरकर प्रज्ञा केंद्रों में भी जमा कर सकते हैं. स्वीप कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी-सह- सहायक दंडाधिकारी आकांक्षा रंजन ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखें एवं आवश्यक सहायोग करें ताकि 18 या 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सहज और सुलभ हो.———————– फोटोचुनाव-एसडीओस्वीप कोषांग की बैठक करते एसडीओ सुधीर कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










